इन 7 फायदों की वजह से आपको सत्तू खाना चाहिए?

इन 7 फायदों की वजह से आपको सत्तू खाना चाहिए?

सेहतराग टीम

गर्मी के मौसम में खाने-पीने को लेकर लोग काफी असहज महसू करते हैं क्योंकि इस मौसम में जितना खाते हैं उतना उससे बीमार होने का खतरा भी रहता है। ऐसी स्थिति में गर्मी से जो राहत दे उसका उपयोग खाने में करें तो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। जैसे कि गर्मियों में चने का सत्तू पीने से शरीर को काफी फायदे मिलते हैं। ये ना सिर्फ आपको गर्मी से राहत देता है बल्कि यह आपका पेट भी सही रखता है। गर्मियों में लूं लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, अगर आप सुबह एक गिलास चने के सत्तू का शर्बत पी लें तो आपको लूं लगने का डर नहीं रहेगा। चने में भरपूर फाइबर पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं गर्मियों में चने के सत्तू के कौन-कौन से फायदे हैं।

पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए डाइट चार्ट

सत्तू के फायदे (Sattu Benefits for Health in Hindi):

  • मोटापे से परेशान लोगों के लिए सत्तू एक रामबाण उपाय है। जौ से बना सत्तू प्रतिदिन खाने से पाचनतंत्र सुचारु रूप से कार्य करता है और मोटापा कम होता हैं।
  • अगर आपको बार-बार भूख लगती है या फिर आप लंबे समय तक भूखें नहीं रह सकते, तो सत्तू आपके लिए लाभदायक है। इसे खाने या फिर इसका शर्बतपीने के बाद लंबे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होगा।
  • ब्लडप्रेशरके मरीजों के लिए सत्तू का सेवन काफी लाभदायक होता है। इसके लिए सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर सेवन करना चाहिए। 
  • सत्तू प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है और य‍ह पेट की गड़बड़ियों को भी ठीक करता है। इसे खाने से लिवर मजबूत होता है और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। ये आसानी से पच जाता है इसलिए कब्जियत की शिकायत भी नहीं होती।
  • अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना जौ और चने से बने सत्तू का प्रयोग करें। इसे पानी में घोलकर शर्बतके रूप में या फिर नमकीन बनाकर भी लिया जा सकता है।
  • गर्मी में सुबह-सुबह कुछ भी भारी खाने का मन नहीं करता इसलिए नाश्ते में चने का सत्तू बेस्ट ऑपशन है। घर से सत्तू का शर्बत पीकर निकलेंगे तो पेट तो भरेगा ही साथ ही लू की चपेट में आने से भी बचेंगे। सत्तू शरीर में ठंडक पैदा करता है।
  • शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर सत्तू तुरंत ऊर्जा देने का कार्य करता है। यह कमजोरी को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में कारगर है। इसमें कई तरी के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो पोषण देते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

बीपी के मरीजों को जरुर खाने चाहिए ये 4 सीजनल फ्रूट्स, सेहत रहेगी दुरुस्त

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।